अनिल कपूर की सबसे खराब आदत वाले सवाल पर सलमान खान ने सुनाया मजेदार किस्सा, अंडरवियर से जुड़ी है ये कहानी

KNEWS DESK- सलमान खान और अनिल कपूर की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में बेहद मशहूर है, और उनके बीच की मस्ती और हंसी-खुशी हमेशा दर्शकों को खासे प्रभावित करती है| हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान अपने दोस्त अनिल कपूर की एक मजेदार आदत को लेकर एक दिलचस्प किस्सा साझा कर रहे हैं|

‘Bigg Boss’ पर मजेदार लम्हा

वीडियो का यह हिस्सा सलमान खान के लोकप्रिय शो ‘Bigg Boss’ के मंच से लिया गया है| इस एपिसोड में अनिल कपूर, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और पुलकित सम्राट शो पर मेहमान बने थे| कृति खरबंदा ने शो में एक टास्क के दौरान सलमान से अनिल कपूर की सबसे खराब आदत के बारे में सवाल पूछा| इस सवाल ने अनिल कपूर को थोड़ा चौंका दिया, और वे मुस्कुराते हुए सलमान की ओर देखने लगे|

Bigg Boss OTT 3 | Anil Kapoor vs. Salman Khan - Shocking pay gap revealed | Bigg Boss News - News9liveसलमान का अनिल कपूर पर खुलासा

सलमान खान ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया, खराब आदत नहीं है, अनिल की सबसे अच्छी आदत है| अनिल कपूर जी को ‘अंडरवियर’ में चलने का बड़ा शौक है| इस बात को सुनते ही अनिल कपूर चौंक गए और आश्चर्यचकित होकर पूछा, अंडरवियर में?” सलमान ने आगे बताया कि हम लोग ‘नो एंट्री’ की शूटिंग कर रहे थे| अनिल ने एक नई अंडरवियर खरीदी थी और वो उसे स्विमिंग ट्रंक समझ बैठे| हम एक होटल में थे, और वो बीच लॉबी में अंडरवियर में चलकर आए थे|

अनिल कपूर का रिएक्शन 

अनिल कपूर ने बीच में ही सलमान को टोकते हुए कहा, सलमान मेरी पोल नहीं खोल सकते, पूरा हिंदुस्तान देख रहा है| मेरे अंडरवियर की बात कर रहे हो, ये अच्छी बात नहीं है यार| इस पर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे| सलमान ने मजाक करते हुए अनिल के अंदाज में चलते हुए कहा, ये फुल कॉन्फिडेंस में चलते हुए, ये झक्कास…मैं उधर सो रहा हूं| अनिल कपूर ने हंसते हुए बताया कि जैसे ही मैंने सलमान को देखा, मैं तुरंत भाग गया|

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ में सलमान खान और अनिल कपूर ने साथ में काम किया था| यह एक कॉमेडी ड्रामा थी और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया| अब इस फिल्म के सीक्वल की योजना बनाई जा रही है, लेकिन नए पार्ट के लिए नई स्टार कास्ट फाइनल की गई है|

About Post Author