रजत दलाल की ड्रीमी वेडिंग का नया वीडियो वायरल, फैंस और सेलेब्स ने लुटाया जमकर प्यार

KNEWS DESK – मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पावरलिफ्टर रजत दलाल इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। शादी की खबर शेयर करने के बाद अब उन्होंने एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ड्रीमी वेडिंग का वीडियो हुआ वायरल

रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग सेरेमनी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपनी दुल्हन का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन साथ में सीढ़ियां उतर रहे हैं और इस दौरान उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त आसपास मौजूद हैं। यह खास पल वरमाला सेरेमनी का है, जहां दोनों एक-दूसरे को जयमाला पहनाते हैं और खुशियों में डूबे नजर आते हैं।

https://www.instagram.com/reels/DWjI7ABkdlx/

खुशी के पलों में दिखा प्यार

वीडियो में आगे दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए भी दिखाई देते हैं। उनके चेहरे की मुस्कान इस खास मौके की खुशी को साफ जाहिर कर रही है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/DWdfv5MEbMN/

फैंस और सेलेब्स ने दी बधाई

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया। मिस्टर फैजू ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया, वहीं अर्चना गौतम ने भी खास अंदाज में बधाई दी और कपल की तारीफ की।

गौरतलब है कि रजत दलाल ने दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। अब यह नया वीडियो उनके खास दिन की खूबसूरत झलक दिखा रहा है, जिसे लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *