KNEWS DESK – धुरंधर 2: द रिवेंज की रिलीज से पहले फिल्म का बज अपने चरम पर है। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही इस फिल्म का नया गाना ‘मैं और तू’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस गाने को मशहूर संगीतकार शाश्वत सचदेवा ने कंपोज किया है, जबकि इसे शाश्वत के साथ जैस्मीन सैंडलस और रेबल ने अपनी आवाज दी है।
म्यूजिक लॉन्च इवेंट में दिखी पूरी स्टारकास्ट
फिल्म के रिलीज से दो दिन पहले 17 मार्च को मुंबई में भव्य म्यूजिक लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही। इवेंट के दौरान फिल्म के गानों की झलक दिखाई गई, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।
https://www.instagram.com/reels/DWA6SooEWgM/
एल्बम में हैं कई दमदार गाने
‘धुरंधर 2’ का म्यूजिक एल्बम काफी विविध और एनर्जेटिक बताया जा रहा है। हाल ही में रिलीज हुआ टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ भी खूब पसंद किया गया, जो बॉम्बे रॉकर्स के हिट गाने का रीमेक है। इसके अलावा ‘जान से गुजरते हैं’ को खान साब ने गाया है, ‘मन्न अटकया’ में वैभव गुप्ता और शहजाद अली की आवाज सुनने को मिलेगी, जबकि ‘जाइए सजना’ को जैस्मीन सैंडलस और सतिंदर सरताज ने गाया है।
रिलीज से पहले ही जबरदस्त हाइप
फिल्म के पहले पार्ट को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी, जिसके बाद इसके सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं। एडवांस बुकिंग और स्क्रीन काउंट को देखते हुए माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
अब दर्शकों की नजरें 19 मार्च पर टिकी हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। म्यूजिक, स्टारकास्ट और जबरदस्त प्रमोशन को देखते हुए ‘धुरंधर 2’ इस साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।