‘Toxic’ की नई रिलीज डेट का ऐलान, अब वरुण धवन और दिलजीत की फिल्मों से होगी टक्कर

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फैंस जिस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उसकी रिलीज डेट अब बदल दी गई है। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर फिल्म को पोस्टपोन करने का फैसला लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

पहले ‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। खुद यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और हालात को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज टालने का फैसला किया है। अब यह फिल्म 4 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

‘धुरंधर 2’ से टला क्लैश

रिलीज डेट बदलने के बाद अब ‘टॉक्सिक’ का सीधा मुकाबला ‘धुरंधर 2’ से नहीं होगा। पहले दोनों फिल्में 19 मार्च को रिलीज होने वाली थीं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर की संभावना थी। हालांकि डेट बदलने के बाद यह क्लैश टल गया है, जिससे यश के फैंस थोड़े राहत महसूस कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DVcu9WxjNlh/?

अब इन फिल्मों से होगी टक्कर

हालांकि क्लैश पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। नई रिलीज डेट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ जून में रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों से भिड़ सकती है। इनमें वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और दिलजीत दोसांझ की एक अनटाइटल फिल्म शामिल है। ऐसे में जून में बॉक्स ऑफिस पर तीन बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह 2022 में आई सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ 2’ में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी।

दमदार स्टारकास्ट

इस फिल्म में यश के साथ कई बड़े सितारे नजर आएंगे। कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया फिल्म में अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को करीब 600 से 700 करोड़ रुपये के बड़े बजट में तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *