अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 की नई रिलीज डेट आई सामने, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

KNEWS DESK – अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 लम्बे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है| फैन्स फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| पुष्पा 2 के दो गाने रिलीज किये जा चुके हैं, जिस पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं| पुष्पा 2 की ऑफिशियल रिलीज डेट 14 अगस्त, 2024 थी, लेकिन पिछले कई दिनों से फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें आ रही हैं। वहीं अब फिल्म की नयी रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आ गया है|

पुष्पा 2 की नयी रिलीज डेट 

पुष्पा द राइज को फैन्स ने खूब पसंद किया था| वहीं अब डायरेक्टर सुकुमार फिल्म का पार्ट 2 पुष्पा द रूल की कहानी लेकर हाजिर होने के लिए तैयार हैं| जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे फैन्स की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है| लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है|

पुष्पा 2 की शूटिंग पूरी न हो पाने की वजह से फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है| शूटिंग शेड्यूल के कारण फिल्म को नई रिलीज डेट के लिए पुश किया गया है।

नयी रिलीज डेट 

जानकारी के मुताबिक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पुष्पा 2 को दशहरा 2024, दिसंबर 2024 या  पोंगल 2025 पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की संभावना ज्यादा है कि ‘पुष्पा 2’ दिसंबर 2024 में रिलीज हो।

यह भी पढ़ें – बोल्ड लुक में मन्नारा चोपड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का लुक

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.