‘बिग बॉस 19’ में नया धमाका, गौरव खन्ना के फैसले पर टिकी फरहाना की किस्मत

KNEWS DESK – ‘बिग बॉस सीजन 19’ अब एक और बड़े ट्विस्ट की ओर बढ़ रहा है। फरहाना भट्ट, जो अभी तक सीक्रेट रूम में कैद हैं, घर में दोबारा एंट्री लेने के लिए बेताबी से इंतजार कर रही हैं। लेकिन उनकी वापसी इतनी आसान नहीं होगी, क्योंकि इस बार उनका भविष्य तय करेंगे गौरव खन्ना।

फरहाना के पास अब तक आईं कई पॉवर्स

सीक्रेट रूम में पहुंचने के बाद से ही फरहाना को ‘बिग बॉस’ कई विशेष शक्तियां दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इन पॉवर्स का इस्तेमाल करते हुए कैप्टेंसी की रेस से बसीर अली को बाहर कर दिया। उनकी इस चाल ने घर के खेल को और भी दिलचस्प बना दिया।

घर में लॉन्च होगा नया ऐप रूम

अब ‘बिग बॉस’ शो में एक नया ऐप रूम लेकर आ रहे हैं। इस रूम में कंटेस्टेंट्स को उनसे जुड़ी अच्छी और बुरी ट्रेंडिंग बातें दिखाई जाएंगी। इसी रूम में फरहाना को एक और गोल्डन चांस मिलने वाला है। उन्हें किसी एक कंटेस्टेंट को इसमें भेजने का अधिकार मिलेगा। फरहाना जैसे ही गौरव खन्ना का नाम लेंगी, रूम लाल हो जाएगा, जिसका अर्थ है कि गौरव को कोई मुश्किल फैसला लेना पड़ेगा।

https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1961022288079495510

इस ऐप रूम में ‘बिग बॉस’ गौरव खन्ना के सामने दो विकल्प रखेंगे| फरहाना को दोबारा घर में एंट्री दिलाना। घर का राशन सुरक्षित रखना। अगर गौरव फरहाना की वापसी चुनते हैं, तो घर का राशन आधा हो जाएगा। वहीं, अगर वो राशन बचाने का फैसला लेते हैं, तो फरहाना की परमानेंट एग्जिट भी हो सकती है।

    घर में मच सकता है हंगामा

    पहले से ही राशन को लेकर घर में जबरदस्त बहस और झगड़े हो रहे हैं। ऊपर से गौरव खन्ना पर घरवाले ज्यादा खाने का आरोप भी लगा चुके हैं। ऐसे में अगर उन्होंने राशन से ऊपर फरहाना को चुना, तो पूरा घर उनके खिलाफ खड़ा हो सकता है। अब देखना होगा कि गौरव अपनी इमेज और गेम के बीच संतुलन कैसे बनाते हैं।