National Awards 2023: बेस्ट फीचर फिल्म बनी रॉकेट्री,आलिया-कृति सेनन और अल्लू अर्जुन ने भी खिताब किया अ[पने नाम

KNEWS DESK :- देश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया जाता है। इस अवार्ड में 3 कैटेगरी फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा में दिया जाता है। इस साल 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन गुरुवार शाम  5 बजे से किया गया था| जिसमें पुरस्कार की दौड़ में आलिया भट्ट से लेकर कंगना रणौत तक कई सितारे शामिल थें|आइये बताते हैं की किस किसने बाजी मारी है और खिताब अपने नाम किया है|

बेस्ट फीचर फिल्म 

आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया है |

बेस्ट एक्टर 

अल्लू अर्जुन को पुष्पा द राइज के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया है|

बेस्ट एक्ट्रेस 

आलिया भट्ट ने अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड जीता है|वहीं कृति सेनन ने फिल्म मिमी से अवार्ड अपने नाम किया है|

बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड 

विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम सिंह ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का जीता अवॉर्ड जीता है| फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।

अनुराग ठाकुर करेंगे घोषणा 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के जूरी सदस्यों ने फीचर, गैर-फीचर और सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट श्रेणी के लिए पुरस्कार विजेताओं की सूची केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सौंपी |

तीन अभिनेताओं के नाम की चर्चा 

राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 की घोषणा होने में कुछ ही समय बचा है। एक्स (ट्विटर) पर इस समय तीन अभिनेताओं की चर्चा जोरों पर है। राम चरण, अल्लू अर्जुन और जूनियर एनटीआर के फैंस अपने अपने फेवरेट सितारों का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं|

नेशनल फिल्म अवॉर्ड की शुरुआत 

नेशनल फिल्म अवॉर्ड की स्थापना साल 1954 में हुई थी। यह सिनेमा में भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है। भारत के माननीय राष्ट्रपति विनर्स को यह पुरस्कार प्रदान करते हैं।

क्यों दिया जाता है यह पुरस्कार 

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार को तीन कैटेगरी फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा में दिया जाता है। इस सम्मान को देने का मतलब है कि देश में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देना। इसके लिए एक जूरी विजेताओं की एक लिस्ट तैयार करती है|

About Post Author