नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- ‘प्यार घमंड नहीं करता…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की मशहूर जोड़ी हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाली घोषणा की है। जुलाई 2024 में, इस कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि वे अलग हो रहे हैं। इस घोषणा के बाद, उनके प्रशंसक और फॉलोवर्स हैरान रह गए।

दोनों ने बयान में उल्लेख किया कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बावजूद इसके चीजें सही नहीं हो पाईं। उन्होंने अलग होने का कठिन फैसला किया। इस बीच, नताशा स्टेनकोविक ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्यार के वास्तविक अर्थ को उजागर किया है।

नताशा का प्यार पर रिएक्शन

नताशा स्टेनकोविक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट साझा किया, जिसमें लिखा था,  प्यार धैर्य है, प्यार दयालु है। यह जलन नहीं करता, यह घमंड नहीं करता है, यह अभिमानी नहीं है। यह दूसरों का अपमान नहीं करता, यह स्वार्थी नहीं है। यह आसानी से क्रोधित नहीं होता, यह गलतियों का कोई रिकॉर्ड नहीं रखता। प्यार बुराई से प्रसन्न नहीं होता, बल्कि सच्चाई से आनन्दित होता है। यह हमेशा सुरक्षा करता है, हमेशा भरोसा करता है, हमेशा आशा करता है, हमेशा दृढ़ रहता है। प्यार कभी असफल नहीं होता।

इस संदेश के जरिए नताशा ने प्यार की वास्तविकता को व्यक्त करने की कोशिश की है, जो उनके लिए इस कठिन समय में एक आत्मिक समर्थन का काम कर रहा है।

About Post Author