KNEWS DESK – ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा इन दिनों अपनी शादी और उससे जुड़ी विवादों के चलते सुर्खियों में हैं। केरल में फरमान खान के साथ नई जिंदगी शुरू करने के बावजूद उनका परिवार बेहद दुखी और परेशान है।
मोनालिसा के गांव महेश्वर में उनके गुपचुप शादी करने के फैसले के बाद मातम पसरा हुआ है। परिवार और ग्रामीण इस अचानक फैसले से स्तब्ध हैं। मीडिया से बातचीत में उनकी मां ने आंसुओं में बताया कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं और उनके पास मोबाइल भी नहीं है। उन्होंने कहा “मैं उनसे कैसे बात कर सकती हूँ, वो कुछ नहीं जानती। उसे बहकाया गया है। दस दिन से हमसे कोई संपर्क नहीं हुआ, दोनों फोन बंद हैं।”
मां ने फरमान खान के साथ बेटी के रिश्ते को खारिज करते हुए कहा कि वो अपनी बेटी को बहुत मिस कर रही हैं और अगर मोनालिसा नहीं लौटतीं तो वो खुद को नुकसान पहुंचा सकती हैं। मोनालिसा के पिता और बहन भी अपनी भावनाओं को रोक नहीं पा रहे हैं।
हालांकि मोनालिसा और फरमान ने शादी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे कानूनी बताया और दावा किया कि मोनालिसा की उम्र 18 साल से अधिक है। लेकिन परिवार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
शादी के चलते मोनालिसा की डेब्यू फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ भी विवादों में फंस गई है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने माना कि अब फिल्म का रिलीज होना मुश्किल प्रतीत हो रहा है।
मोनालिसा की इंटरफेथ मैरिज और परिवार के विरोध ने उनके निजी और पेशेवर जीवन दोनों को चुनौतीपूर्ण बना दिया है। यह मामला अभी भी समाज और मीडिया में गर्म चर्चा का विषय बना हुआ है।