दूसरी पत्नी संग केक काटते नजर आए मुनव्वर फारुकी, फैंस को पसंद आया ये कपल

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी इन दिनों अपने दूसरे निकाह की ख़बरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी हैरान हुए और हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर उनकी नई दुल्हन हैं कौन? वहीं अब इसका भी खुलासा हो गया है| मुनव्वर और उनकी नई दुल्हन की तस्वीर सामने आई है, जो इस समय जमकर सुर्खियां बटोर रही है|

तस्वीर में मुनव्वर फारुकी अपनी दूसरी बेगम महजबीन कोटवाला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं, इस दौरान दोनों केक काटते नजर आ रहे हैं| जानकारी के अनुसार, दोनों डोंगरी पहुंचे थे और वहां दोनों ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी आयोजित की| मालूम हो कि मुनव्वर ने अपने बचपन और फेमस होने से पहले का समय डोंगरी में ही बिताया है| इसलिए वो हर नई शुरुआत यहीं से करते हैं और वहां रहने वालों से अपनी खुशी भी शेयर करते हैं|

मुनव्वर फारुकी और महजबीन कोटवाला की तस्वीरें देखने के बाद फैंस काफी खुश हुए और उनकी नई पत्नी की जमकर तारीफ कर रहे हैं| महजबीन कोटवाला के बारे में बताएं तो वह एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और उन्होंने कई स्टार्स के मेकअप भी किये हैं| वहीं मुनव्वर फारुकी से उनकी मुलाकात काम के दौरान ही हुई थी| तभी से इनके प्यार की शुरुआत हुई और बात शादी तक पहुंच गई| बता दें कि दोनों को मिलाने वाला और कोई नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान हैं|

About Post Author