वेकेशन मनाने Mr. & Mrs. Dhoni पहुंचे पेरिस, परिवार संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

KNEWS DESK- आईपीएल 2024 खत्म होने के बाद एमएस धोनी को रांची में देखा गया था। अब धोनी की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ एफिल टावर के सामने खड़े हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जो रिटायरमेंट के बाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आईपीएल 2024 के बाद वो रांची लौट आए थे। अब धोनी कुछ दिनों से फ्रांस के दौरे पर हैं। हाल ही में धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने परिवार के साथ पेरिस के प्रसिद्ध एफिल टावर के सामने खड़े नजर आ रहे हैं।

परिवार संग फ्रांस में वेकेशन मना रहे माही

एमएस धोनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा को हाल ही में फ्रांस में छुट्टियां मनाते देखा गया। उनकी एक खूबसूरत तस्वीर एफिल टावर के सामने खींची गई और यह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह फोटो जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है और ये खबर लिखे जाने तक 7 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में एमएस धोनी ने 11 पारियों में 220.54 के अद्भुत स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए, जो 100 से ज्यादा रन बनाने वाले सभी बल्लेबाजों में दूसरा सबसे ऊँचा स्ट्राइक रेट है। पिछले सीजन में धोनी पारी के आखिरी दो ओवरों में ही बल्लेबाजी करने आते थे।

बता दें कि आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले जब एमएस धोनी को कप्तानी से मुक्त किया गया था, तब फैंस को लगा कि वह अब आईपीएल में नहीं खेलेंगे, लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 खेला और फैंस सिर्फ उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए मैदान पर आते थे। फैंस को लगता था कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है फिर भी, फैंस चाहते हैं कि धोनी आईपीएल 2025 में भी खेलें।

ये भी पढ़ें-  अनुपम खेर ने रजनीकांत संग शेयर किया वीडियो, एक्टर बोले- ‘भगवान का तोहफा…’

About Post Author