मौनी रॉय ने दिशा पाटनी के सेंशुअस बिकनी वीडियो पर किया कमेंट, कहा यह क्या बर्ताव है?

KNEWS DESK :- बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अक्सर अपने बोल्ड लुक से सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस बॉलीवुड में बिकनी बेब के नाम से फेमस हैं| उनका सोशल मीडिया अकाउंट उनकी हॉट बिकिनी तस्वीरों से भरा हुआ है। वैसे तो दिशा हमेशा ही अपने बोल्ड लुक से चर्चा में बनी रहती हैं| लेकिन अभी उनका एक बेहद बोल्ड एंड सेंशुअस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दिशा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट बाजी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के पहले आप अपना दिल थाम लें।आपको दिशा के वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं|

 बिकिनी पहनकर एक्ट्रेस ने गिराई बिजलियां

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा का लुक काफी बोल्ड है | इस वीडियो में दिशा प्रिंटेड बिकिनी पहने हुई हैं। इसके साथ वो व्हाइट क्रॉप टॉप कैरी कर सिजलिंग पोज देती हुई नजर आ रही है|  वहीं, भीगे फ्लोर और गीले बालों में एक्ट्रेस के इस सेंशुअस वीडियो में उनका टोन्ड फिगर देखने लायक है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://www.instagram.com/reel/CwaHTYHqGfg/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

एक्ट्रेस के लुक ने फैन्स को बनाया दीवाना 

दिशा पाटनी के वीडियो शेयर करते ही फैंस ने कमेंट करना शुरू कर दिया है। इस पर न सिर्फ फैंस बल्कि उनकी खास दोस्त मौनी राय सहित कई सेलेब्स ने भी कमेंट कर अपना रिएक्शन दिया है। कमेंट कर मौन रॉय ने कहा , ‘यह क्या बर्ताव है?’ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, ‘उम्ममम, एक्सक्यूज यू?’ वहीं, दिशा के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर ने रेड हार्ट के साथ अपना प्यार जाहिर किया।

वर्कफ्रंट 

दिशा पाटनी आखिरी बार फिल्म ‘एक था विलेन’ में नजर आईं थीं। वहीं, अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म योद्धा में दिखाई देंगीं। हाल ही में उन्होंने क्यों करें फिकर रिलीज किया है| इस गाने को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वहीं यह गाना खुद दिशा ने डायरेक्ट किया है|

About Post Author