‘द 50’ से बाहर होते ही मोनालिसा का बड़ा आरोप, कहा – ‘भोजपुरी एक्ट्रेस होने की वजह से किया गया साइडलाइन’

KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा मोनालिसा इन दिनों रियलिटी शो ‘The 50’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में उन्होंने अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ हिस्सा लिया था। हालांकि अब वह शो से बाहर हो चुकी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने शो में अपने अनुभव साझा किए और कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

“मेरा सफर बहुत छोटा रहा”

मोनालिसा ने बताया कि शो में उनका सफर उम्मीद से काफी छोटा रहा। जब उन्हें और विक्रांत को शो के लिए चुना गया, तो दोनों ने सोचा था कि वे नए दोस्त बनाएंगे और अलग-अलग बैकग्राउंड से आए लोगों के साथ अच्छा तालमेल बैठाएंगे।

लेकिन शो में पहुंचने के बाद उन्हें लगा कि कई कंटेस्टेंट पहले से बने रिश्ते और मतभेद अपने साथ लेकर आए थे। इसी वजह से वह खुद को उस माहौल में सहज महसूस नहीं कर पाईं।

क्या भोजपुरी इंडस्ट्री से होने की वजह बनी कारण?

मोनालिसा ने खुलकर कहा कि उन्हें शो में भेदभाव का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, “मैं भोजपुरी इंडस्ट्री से हूं और करीब 200 फिल्मों में काम कर चुकी हूं। पिछले सात सालों से टीवी इंडस्ट्री में भी एक्टिव हूं। फिर भी मुझे समझ नहीं आया कि मुझे साइडलाइन क्यों किया जा रहा था।”

उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें बराबरी का मौका नहीं दिया गया और यही बात उन्हें अंदर से परेशान करती रही।

टीमों में पहले से मजबूत थे अलायंस

एक्ट्रेस ने बताया कि शो की शुरुआत में जब टीमें बनाई जाती थीं, तो ज्यादातर टीवी और रियलिटी शो के कलाकार एक साथ होते थे, जबकि बाकी इन्फ्लुएंसर अलग ग्रुप में। ऐसे में उनके लिए अपनी जगह बनाना मुश्किल हो गया।

मोनालिसा के मुताबिक, “हमें खेलने का मौका ही नहीं मिल पा रहा था। उनके अलायंस पहले से ही मजबूत थे। हमें अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।”

मोनालिसा ने यह भी बताया कि विक्रांत को भी खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद जब विक्रांत ने अपना प्रदर्शन दिखाया, तब जाकर उन्हें थोड़ी अहमियत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *