विदेश में घूम रहीं मन्नारा चोपड़ा, कूल अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस, सामने आई तस्वीरें

KNEWS DESK- बिग बॉस 17 की सेकंड रनर अप रहीं मन्नारा चोपड़ा आए दिन किसी न कसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं| फैंस के साथ अक्सर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं इन दिनों एक्ट्रेस विदेश में घूम रही हैं| मन्नारा ने विदेश से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- येरेवन में मदर आर्मेनिया की मूर्ति, विजय पार्क, आर्मेनिया की राजधानी येरेवन को देखती है| अनोखे लोगों के साथ इस खूबसूरत शहर का आनंद लेना जीवन भर के लिए एक यादगार एक्सपीरियंस  बन गया| यह सिर्फ़ उस जगह के बारे में नहीं है जहां आप जाते हैं बल्कि यह उन लोगों के बारे में है, जो उस जगह को आपके लिए यादगार बनाते हैं|

एक्ट्रेस के लुक की बताएं तो इस दौरान मन्नारा चोपड़ा व्हाइट कलर की हॉट पैंट के साथ व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को खुले रखना पसंद किया| इस लुक में मन्नारा ने व्हाइट शूज कैरी किये|  फोटोज में वो व्हाइट कलर का साइड बैग लिए भी नजर आ रही हैं| साथ ही उनके हाथ में एक व्हाइट सिपर भी दिख रहा है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.