ब्लैक ड्रेस में मनीषा रानी ने ढाया कहर, ग्लैमरस तस्वीरों पर फैंस ने लुटाया प्यार

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अदाकारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं| ब्लैक ड्रेस में अदाकारा बला की खूबसूरत लग रही हैं| इस लुक में मनीषा कई शानदार पोज देती नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में मनीषा रानी ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस पहने नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने बालों को खुले रखना पसंद किया| इस लुक में मनीषा अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं|

साथ ही मनीषा रानी ने सटल मेकअप को चुना और रेड कलर की लिपशेड कैरी की| इस दौरान उन्होंने कानों में ईयरिंग्स भी पहने| अब मनीषा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट्स के जरिये मनीषा की जमकर तारीफ कर रहे हैं| एक फैन ने कमेंट किया- मनीषा बहुत सुन्दर लग रही हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.