अलग अंदाज में नजर आईं मनीषा रानी, अदाकारा के स्टाइलिश लुक पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अदाकारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं| 

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो व्हाइट क्रॉप टॉप और क्रीम कलर का ट्राउजर पहने स्टाइलिश अवतार में नजर आ रही हैं|

मनीषा रानी ने इस लुक में काफी स्टाइलिश हेयर स्टाइल की है, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है| इस दौरान मनीषा रानी सटल मेकअप किये नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में मनीषा रानी अपनी पतली कमर फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं| इस लुक में मनीषा ने ब्लैक शूज कैरी किये हैं| मनीषा रानी ने इस दौरान एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज दिए|

मनीषा रानी ने इस लुक को ब्लैक शेड्स के साथ कम्प्लीट किया| उनका ये लुक अब सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर रहा है| मनीषा की इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author