मनीषा रानी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का शेयर किया वीडियो, पापा संग जमकर थिरकती नजर आईं अदाकारा

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| हाल ही में उन्होंने अपना 27वां जन्मदिन मनाया| फैमिली और करीबी दोस्त की मौजूदगी में उन्होंने इस खास दिन का जश्न मनाया, जिसका वीडियो मनीषा ने अब सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है|

मनीषा रानी ने 9 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर शेयर किया| वीडियो में बिग बॉस 17 में नजर आईं मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं| वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा अपने पापा के साथ जमकर डांस कर रही हैं| मनीषा का उनके पिता संग ये शानदार बांड लोगों को काफी पसंद आ रहा है| फैंस कमेंट्स के जरिये दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं| वहीं मन्नारा भी पार्टी में काफी एन्जॉय करती नजर आ रही हैं|

आपको बता दें कि मनीषा रानी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर रियलिटी शो तक में अपनी पहचान बनाई है| ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद से मनीषा रानी की किस्मत ही चमक गई| ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के साथ उनका म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुका है| यही नहीं उन्होंने पॉपुलर सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ भी म्यूजिक वीडियो बनाया है और झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम किया|

About Post Author