ग्लैम अवतार में मनीषा रानी ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें अदाओं से भरी तस्वीरें

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें ग्लैम अवतार में मनीषा सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

मनीषा रानी अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं| वहीं आज मनीषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर ग्लैमरस से भरी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें मनीषा ऑरेंज कलर का ड्रेस पहने नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में मनीषा ने ऑरेंज कलर का प्रिंटेड क्रॉप टॉप और मैचिंग मिनी स्कर्ट पहनी| साथ ही उन्होंने एक लूज श्रग कैरी किया| इस लुक में मनीषा रानी ने बालों को खुला रखना पसंद किया|

इस दौरान मनीषा रानी मिनिमल मेकअप किये हुए नजर आ रही हैं| इस लुक में उन्होंने रेड लिपशेड कैरी की है| बिना किसी ज्वेलरी के मनीषा रानी बला की ख़ूबसूरत लग रही हैं|

बता दें कि मनीषा रानी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर रियलिटी शो तक में अपनी पहचान बनाई है| ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के बाद से मनीषा रानी की किस्मत ही चमक गई| उन्हें एल्विश यादव से लेकर पॉपुलर सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ तक म्यूजिक वीडियो बनाने का मौका मिला|

About Post Author