हॉलीवुड लुक में बेहद खूबसूरत लगीं मनीषा रानी, तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए हॉलीवुड अंदाज की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मनीषा ने ग्रीन कलर के स्टाइलिश आउट फिट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा|

इस लुक में मनीषा रानी ने बालों को हल्का कर्ल करके खुले रखना किया| इस दौरान अदाकारा ने कानों में छोटे ईयरिंग्स कैरी किये| इस लुक में मनीषा ने सटल मेकअप किया और रेड कलर की लिपशेड कैरी की|

मनीषा रानी ने हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया| वहीं अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस मनीषा की फोटोज पर कमेंट्स के जरिये जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author