शिमरी गाउन में बला की खूबसूरत लगीं मनीषा रानी, कातिलाना अदाओं के दीवाने हुए फैंस

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| लोग मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने नए लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं| साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने रियलिटी शो स्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया|

 मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें शिमरी व्हाइट गाउन पहने एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं| बैकलेस ड्रेस में मनीषा सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं|

इस लुक में मनीषा रानी ने मिनिमल मेकअप किया है| साथ ही उन्होंने इस लुक पर मैचिंग ईयरिंग्स कैरी किए| इस लुक को मनीषा ने हील्स के साथ कम्प्लीट किया है|

मनीषा रानी ने आगे अवॉर्ड पकड़े हुए भी अपनी तस्वीर शेयर की है| साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- रियलिटी शो स्टार ऑफ़ द ईयर’ जीतना सिर्फ़ मेरी जीत नहीं है| ऐसा लगता है जैसे हम (प्रशंसक, दोस्त और परिवार) सभी ने मिलकर यह जीत हासिल की है|

उन्होंने आगे लिखा- यह उन सभी को समर्पित है, जो खुद पर विश्वास करते हैं, और इससे भी ज़्यादा उन लोगों को जो खुद पर विश्वास नहीं करते। आप सभी मेरे लिए मायने रखते हैं। धन्यवाद

 

तस्वीरों में मनीषा रानी एक से बढ़कर एक पोज देती नजर आ रही हैं| उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट्स के जरिये मनीषा की  जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author