स्टाइलिश अवतार में मनीषा रानी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

KNEWS DESK- झलक दिखला जा 11 का खिताब अपने नाम करने वाली मनीषा रानी आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| फैंस मनीषा का नाम सुनते ही काफी खुश हो जाते हैं| मनीषा आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं| वहीं अब उन्होंने अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं|

मनीषा रानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें मनीषा ने लाइट कलर के आउट फिट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा|

 इस लुक में मनीषा रानी ने अपने स्ट्रेट बालों को खुले रखना पसंद किया| इस दौरान उन्होंने कानों में छोटे ईयरिंग्स कैरी किये| इस लुक में मनीषा ने सटल मेकअप किया और न्यूड लिपशेड कैरी की|

मनीषा रानी ने अपने लुक को ब्लैक और ब्राउन कलर की हील्स के साथ कंप्लीट किया| शानदार लुक में मनीषा ने कई पोज भी दिए| अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

फैंस कमेंट्स के जरिये मनीषा रानी की जमकर तारीफ कर रहे हैं| बता दें कि मनीषा रानी ने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम कमाया है| उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से लेकर रियलिटी शोज में अपनी पहचान बनाई है|

About Post Author