सड़क पर कूड़ा उठाती नजर आईं मलाइका अरोड़ा, यूजर्स बोले- ‘कैमरा देखते ही…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| अक्सर एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन इस बार बात अलग है, क्योंकि इस बार मलाइका बोल्ड लुक नहीं बल्कि रास्ते से कचरा साफ़ करने की वजह से सुर्खियों में आई हैं| एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है|

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सुर्खियों में बना हुआ है| वीडियो में अदाकारा वर्कआउट करने जा ही रही थीं कि उन्होंने वहां के गेट पर कूड़ा फैला हुआ देख, जिसके बाद अदाकारा ने पहले सारा कूड़ा खुद अपने हाथों से उठाया और फिर जाकर उसे डस्टबिन में डाल दिया| इसके बाद एक्ट्रेस वर्कआउट करने अन्दर चली गईं|

मलाइका का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| यूजर्स कमेंट्स के जरिये उनके वीडियो पर रिएक्ट कर अपनी राय दे रहे हैं| कई यूजर्स एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं| वहीं कुछ लोग अदाकारा को ट्रोल भी कर रहे हैं| उनका कहना है कि मलाइका कैमरे की वजह से ये सब कर रही हैं| एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा कई रियलिटी डांस शो जैसे, झलक दिखला जा और इंडियाज गॉट टैलेंट में जज के रूप में नजर आ चुकी हैं|