मलाइका अरोड़ा ने छैंया छैंया गाने पर किया गज़ब का डांस , अर्जुन के बर्थडे को बनाया स्पेशल

Entertainment  Desk–   मलाइका अरोड़ा ने 49 की उम्र में भी अपने डांस मूव्स और लुक से पार्टी में आग दी | मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे में अपने डांस से पार्टी का समां बांध दिया और पार्टी को स्पेशल बना दिया | अपने लविंग बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर मलाइका हसीन अवतार में दिखीं. उनका लुक काफी बोल्ड था.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर 36 साल के हो गये हैं | बीती रत अर्जुन ने अपने बर्थडे को अपनी लविंग गर्लफ्रेंड  मलाइका अरोड़ा और दोस्तों के साथ  मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेट किया | पार्टी में अर्जुन की बहन अंशुला कपूर  अपने बॉयफ्रेंड के साथ मौजूद थी। अर्जुन की पार्टी से एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें मलाइका को झूमते हुए देखा गया।

अर्जुन की बर्थडे पार्टी से मलाइका का  एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है  जिसमें मलाइका अरोड़ा को जमकर नाचते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया‘ गाने पर जमकर डांस किया |मलाइका के मूव्स ने पार्टी में आग लगा दी, यही नही मलाइका का लुक भी काफी किलर था| पूरे सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा हो रही है। सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/reel/Ct8JtLsPaPH

अर्जुन की बर्थडे  पार्टी में मलाइका ने व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस पहनी थी, जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।मलाइका के इस लुक ने लोगों को दीवाना बना दिया और सब उनकी चर्चा कर रहे है |

अरबाज खान से तलाक लेने के कुछ साल बाद मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक-दूसरे को पिछले 5 साल से  डेट कर रहे हैं। तब से दोनों कपल गोल्स देने में कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। 13 साल के एज गैप के बावजूद उनकी केमिस्ट्री इतनी स्ट्रॉन्ग है कि वे अन्य कपल्स को भी प्रेरित करते हैं।

About Post Author