मेकर्स ने सूर्या की ‘कांगुवा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक

KNEWS DESK – साउथ एक्टर सूर्या की मच अवेटेड फिल्म कांगुवा को लेकर चर्चा में हैं| फिल्म में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं| कांगुवा का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| ये फिल्म 10 भाषाओं में थ्रीडी में रिलीज होगी। कांगुवा निर्देशक सिरूथाई शिवा के निर्देशन में बनी है| कांगुवा की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है|

सूर्या की मोस्ट अवेटेड कंगुवा के रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कांगुवा की रिलीज डेट 
साउथ एक्टर सूर्या की मच अवेटेड फिल्म कांगुवा की रिलीज डेट का मेकर्स ने ऐलान कर दिया है| फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  यूवी क्रिएशंस और स्टूडियो ग्रीन के सपोर्ट से बनी फिल्म ‘कांगुवा’ को प्रोड्यूसर शिवा की “शक्तिशाली वीर गाथा” के तौर पर पेश की गई है। स्टूडियो ग्रीन ने गुरुवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “वॉरियर किंग का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाए। हमारा #कांगुवा 10 अक्टूबर, 2024 से आपके दिलों और स्क्रीन पर जीतने को तैयार है।

स्टारकास्ट 

फिल्म में सूर्या के अलावा बॉबी देओल और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आने वाले हैं| फिल्म में बॉबी ने खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे, जिसमें उन्होंने उधिरन का किरदार निभाया है। जिसे देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं|

फिल्म को के. ई. ज्ञानवेल राजा, वी. वामसी कृष्ण रेड्डी और प्रमोद उप्पलापति ने स्टूडियो ग्रीन और यूवी क्रिएशन के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।म्यूजिक देवी श्री प्रसाद ने दिया है।

यह भी पढ़ें – तिब्बती समुदाय के लोगों ने की धर्मगुरु दलाई लामा के सफल ऑपरेशन की प्रार्थना

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.