KNEWS DESK, मैत्री मूवी मेकर्स के लिए पिछले कुछ महीने बहुत ही सफल रहे हैं, और इसका मुख्य कारण अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 है। 500 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ का कारोबार किया। इसके अलावा, मैत्री मूवी मेकर्स कई बड़ी फिल्मों के साथ जुड़ चुकी है, जिनमें सनी देओल की ‘जाट’, प्रभास की ‘फौजी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ये फिल्में अगले कुछ सालों में रिलीज होंगी और मैत्री मूवी मेकर्स के लिए शानदार मौके साबित हो सकती हैं।
मैत्री मूवी मेकर्स की शुरुआत और अब तक की यात्रा
मैत्री मूवी मेकर्स की शुरुआत 2015 में नवीन यरनेनी और वाई. रविशंकर ने की थी। यह एक प्रोडक्शन कंपनी है, जो न केवल फिल्मों को प्रोड्यूस करती है, बल्कि उन्हें डिस्ट्रीब्यूट भी करती है। अब तक, इस कंपनी ने कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस की हैं और भविष्य में और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है।
मैत्री मूवी मेकर्स का धांसू लाइनअप
- रॉबिनहुड – नितिन और श्रीलीला की फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी।
- जाट – सनी देओल की फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।
- गुड बैड अग्ली – अजित कुमार की फिल्म 10 अप्रैल को आ रही है।
- आरसी 16 – राम चरण और बुची बाबू (रिलीज- 2025)।
- फौजी – प्रभास और हनु राघवपुडी (रिलीज- 2026)।
- उस्ताद भगत सिंह – पवन कल्याण (रिलीज- 2026)।
- ड्रैगन – जूनियर एनटीआर और प्रशांत नील (रिलीज- 2026 संक्रांति)।
- विजय देवरकोंडा की फिल्म (रिलीज- 2026)।
- नानी और सिबी चक्रवर्ती (रिलीज- 2026)।
- जय हनुमान – ऋषभ शेट्टी और प्रशांत वर्मा (रिलीज- 2026)।
- रामचरण और सुकुमार की फिल्म (शूटिंग- 2026 से शुरू)।
- चिरंजीवी और बॉबी फिल्म (शूटिंग- 2026 से शुरू)।
- तमिल एंड तेलुगु बाइलिंग्वल प्रदीप रंगनाथन की फिल्म।
फैन्स को इन 5 फिल्मों से हैं सबसे ज्यादा उम्मीदें
मैत्री मूवी मेकर्स की जिन 5 फिल्मों से फैन्स को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं, वे हैं:
- जाट – सनी देओल की फिल्म।
- आरसी 16 – राम चरण और बुची बाबू की फिल्म।
- फौजी – प्रभास की फिल्म।
- ड्रैगन – जूनियर एनटीआर की फिल्म।
- जय हनुमान – ऋषभ शेट्टी की फिल्म।
इन 13 फिल्मों से कुल मिलाकर 5000 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। अगर इनमें से एक भी फिल्म 1500 करोड़ का कारोबार कर पाती है, तो कंपनी के लिए काम काफी आसान हो जाएगा। हालांकि, देखना होगा कि फैन्स को इनमें से कौन सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद आती है।