Bigg Boss OTT 3: ‘भाग्यशाली भैया’, विशाल पांडे के कमेंट पर एक बार फिर भड़के अरमान मलिक, बोले- ‘इसकी नजर शुरू से ही…’

KNEWS DESK- अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 इस समय लगातार चर्चा में बना हुआ है| बिग बॉस में हर दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं| दर्शकों से भी शो को खूब प्यार मिल रहा है| वहीं हाल ही में लवकेश ने खुलासा किया कि हालांकि उन्होंने पहले किसी से इसका ज़िक्र नहीं किया था लेकिन विशाल ने कहा था कि अरमान बहुत भाग्यशाली हैं, जिसके कारण कटारिया ने उन्हें जज किया| अब इस बात से अरमान काफी भड़क गए हैं|

लवकेश के इस स्टेटमेंट के बाद से सभी घर वाले काफी हैरान हुए| ये बात सुनकर अरमान मलिक का गुस्सा भी सातवें आसमान पर चढ़ गया| अरमान ने साई केतन से कहा- इसकी शुरू से नजर खराब है| फिर साई कहते हैं कि विशाल- लवकेश दोनों एक जैसे हैं|

Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक ने लिया बदला, लव कटारिया के साथ इन कंटेस्टेंट को किया नॉमिनेट | bigg boss ott 3 armaan malik revenge nominating vishal pandey elvish yadav friend

इसके बाद अरमान कहते हैं, मैं बता रहा हूं कि ऐसे मामले में लवकेश जो हैं वो नीट एंड क्लीन हैं| वो कभी ऐसे बात नहीं करता| वह 24 घंटे सोशल मीडिया पर रहता है| उसकी गर्लफ्रेंड है, घर पर दो बहने हैं| कैसे कर लेगा| हमें भी पता है, जिस थाली में हम खाते हैं, उसमें हम देखते भी नहीं हैं| शो में शुरुआत से ही विशाल- अरमान के बीच अनबन देखने को मिल रही है|

About Post Author