रश्मिका-विजय देवरकोंडा की शादी देख इमोशनल हुईं ‘लोका’ स्टार, कल्याणी प्रियदर्शन ने कहा – ‘वो उसकी तरफ बढ़ी…’

KNEWS DESK – रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। जैसे ही कपल की शादी की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस तो पहले से ही इस जोड़ी पर दिल हार बैठे थे, लेकिन अब फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी खुलकर दोनों को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर कई सेलेब्स ने कपल की तस्वीरें शेयर कर उन्हें “नई शुरुआत” के लिए आशीर्वाद दिया। इसी बीच रश्मिका और विजय की करीबी दोस्त और ‘लोका: चैप्टर 1’ फेम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन का पोस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया।

कल्याणी प्रियदर्शन का इमोशनल पोस्ट

कल्याणी प्रियदर्शन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की शादी की तस्वीर साझा करते हुए बेहद भावुक शब्द लिखे। उन्होंने लिखा, “आज मैंने एक बेहद प्यारी लड़की को बेहद खूबसूरत माहौल में अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी करते देखा। जैसे ही वह उसकी ओर बढ़ी और वह पीठ फेरकर बैठा रहा, उसके हर कदम का भार महसूस किया जा सकता था।”

उन्होंने आगे लिखा, “उसकी धीमी चाल, स्थिर सांसें और आंखों में उमड़ते आंसू सब कुछ बयां कर रहे थे। मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती से बने इस प्यार को देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मेरी प्यारी रश्मिका और विजय को ढेर सारी बधाइयां। ईश्वर करे यह एक खूबसूरत शुरुआत हो।”

कल्याणी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को उनकी और कपल की गहरी दोस्ती काफी पसंद आ रही है।

शादी में शामिल हुए ये खास सितारे

रश्मिका और विजय की शादी में कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इनमें डायरेक्टर थारुन भास्कर, एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा, डायरेक्टर राहुल रविंद्रन, एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ और फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा जैसे सितारे मौजूद रहे।

इनके अलावा कपल के परिवारजन और करीबी दोस्तों ने भी इस खास मौके पर शिरकत की और दोनों को आशीर्वाद दिया। शादी का माहौल पारंपरिक रस्मों, हंसी-खुशी और इमोशनल पलों से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *