कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी संग अपने रिश्ते का किया ऐलान, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस पर लुटाया प्यार

KNEWS DESK – टीवी स्टार कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी के रिश्ते को लेकर लम्बे समय से ख़बरें सामने आ रही थीं| हालांकि दोनों ही इन ख़बरों पर चुप्पी साधे हुए हैं| लेकिन अब एक्ट्रेस के जन्मदिन पर कुशाल टंडन ने अपने प्यार का ऐलान कर दिया है| एक्टर ने शिवांगी जोशी के साथ एक फोटो भी शेयर की है|

कुशाल टंडन ने किया प्यार का ऐलान 

शिवांगी जोशी के बर्थडे पर कुशाल ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसके साथ कैप्शन भी लिखा है| फोटो में लिखे कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है| कैप्शन में कुशाल ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे माई गॉर्जियस| इसके आगे उन्होंने शिवांगी जोशी के लिए काइंड, केयरिंग और फनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए बताया कि उनके अंदर वो सारी खूबियां हैं, जो एक लड़की के अंदर होनी चाहिए|

इतना ही नहीं एक्टर ने इसके आगे लिखा कि मैं तुम्हें अपनी लाइफ में पाकर काफी खुश हूं| साथ में कई और जन्मदिन और खूबसूरत यादें बनाते हैं| कुशाल के इस पोस्ट पर शिवांगी जोशी ने भी रिएक्ट करते हुए हार्ट बनाया है| इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं सभी दोनों की जोड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं|

आपको बता दें कि कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी सीरियल बरसातें के दौरान करीब आए थे| शो में दोनों का लीड रोल था और दोनों के बीच गहरा प्यार दिखाया गया था| शो तो खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों की लव-स्टोरी शुरू हो चुकी है|

यह भी पढ़ें – बीजेपी सांसद झूठ बोलने में व्यस्त हैं, छेड़छाड़ किए गए वीडियो फैला रहे हैं- दिल्ली कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार

About Post Author