KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री से एक और खुशखबरी सामने आई है। ‘कुमकुम भाग्य’ फेम एक्ट्रेस पूजा बनर्जी और उनके पति संदीप सेजवाल दोबारा माता-पिता बन गए हैं। इस बार कपल के घर बेटे की किलकारी गूंजी है। इस नए मेहमान के साथ अब उनका परिवार चार लोगों का हो गया है। सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही फैंस और सेलेब्स ने कपल को दिल खोलकर बधाइयां देना शुरू कर दिया है।
संदीप सेजवाल ने दी खुशखबरी
इस खुशी की जानकारी खुद संदीप सेजवाल ने एक इंटरव्यू में दी। उन्होंने बताया कि पूजा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। संदीप ने कहा, “हम बेहद खुश और एक्साइटेड हैं। पूजा अभी अस्पताल में हैं, लेकिन बिल्कुल ठीक हैं। परिवार अब पूरा हो गया है।”
गर्भवती होने के दौरान पूजा बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट्स शेयर किए थे। इन फोटोज में उनका ग्लोइंग लुक और स्टाइलिश अवतार फैंस को बेहद पसंद आया था। यूजर्स ने उन्हें ढेर सारा प्यार और दुआएं दी थीं।
पूजा और संदीप की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने साल 2013 में सगाई की थी और फिर 28 फरवरी 2017 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी बेहद प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी, जिसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए थे।
2022 में बनी थीं पहली बार मां
इस कपल ने 12 मार्च 2022 को अपनी बेटी सना का स्वागत किया था। पूजा अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी संग प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं। सना की क्यूटनेस पर भी फैंस दिल हार बैठते हैं।