कृति खरबंदा हुईं बीमार, एक्ट्रेस ने फैंस को दी हेल्थ अपडेट, कहा- ‘जल्द हो जाऊंगी ठीक’

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिव उपस्थिति के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट्स साझा करती रहती हैं, जिससे फैंस को उनके निजी और प्रोफेशनल जीवन की झलक मिलती रहती है। हाल ही में कृति ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

कृति ने बताया हेल्थ अपडेट

कृति खरबंदा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए जानकारी दी कि वह बीते कुछ दिनों से बीमार हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हैलो, लाइफ का छोटा-सा अपडेट। बीता हफ्ता काफी खराब रहा और उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में ठीक हो जाऊंगी। आपके प्यार और ज्ञान के लिए शुक्रिया, जो हमेशा मदद करता है।” कृति के इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर की है। हालांकि, उनके सकारात्मक शब्दों से यह साफ है कि वह जल्द ही अपनी बीमारी से उबरने वाली हैं।

Kriti Kharbanda

पति पुलकित सम्राट के साथ बिता रहीं खास पल

गौरतलब है कि कृति खरबंदा ने साल 2024 में अभिनेता पुलकित सम्राट के साथ शादी की थी। शादी के बाद से दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में कृति ने पुलकित के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे।

कृति की फिल्में और करियर

कृति खरबंदा ने 2009 में तेलुगु फिल्म ‘बोनी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 2016 की फिल्म ‘राज: रीबूट’ से एंट्री की। ‘शादी में जरूर आना’, ‘हाउसफुल 4’, और ‘पागलपंती’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। कृति को आखिरी बार रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘14 फेरे’ में विक्रांत मैसी के साथ देखा गया था। अब वह निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की अपकमिंग फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सनी सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।