कियारा आडवाणी आज मना रहीं अपना 33वां जन्मदिन, जानें एक्ट्रेस के करियर से जुड़ी अहम बातें

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं| एक्ट्रेस आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं| उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने दम पर नाम कमाया है| फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ- साथ उनकी खूबसूरती को भी पसंद करती हैं| चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अदाकारा के करियर से जुड़ी अहम बातें बताते हैं|

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए कियारा आडवाणी को एक दशक से ज्यादा हो चुके हैं| वे एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, गुड न्यूज (2019), कबीर सिंह (2019),  लक्ष्मी (2020), इंदु की जवानी (2020), शेरशाह (2021) जैसी कई फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकीं है|  कियारा आडवाणी ने जिमी शेरगिल और मोहित मारवाह के साथ साल 2014 में आई फिल्म फगली से बॉलीवुड में डेब्यू किया था|

कियारा आडवाणी के ट्रे़डिशनल लुक्स, दिल दे बैठते हैं फैंस - Actress kiara advani traditional looks tvisफिल्म फगली के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू स्क्रीन अवार्ड मिला| बेस्ट एक्ट्रेस के लिए स्मिता पाटिल मेमोरियल अवार्ड और फिल्म ‘गुड न्यूज’ में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए आईफा अवार्ड समेत कई पुरस्कारों से उन्हें नवाजा जा चुका है|

एक्ट्रेस की लव लाइफ

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी ने साल 2023 में फिल्म शेरशाह के को-स्टार और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से शादी कर ली| शादी से पहले दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और अब कपल फैंस का पसंदीदा कपल्स में से एक है|

About Post Author