KNEWS DESK – भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव नए साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से कर रहे हैं। उनके नए गाने ‘बुलबुल’ ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस गाने में बिग बॉस 19 फेम नीलम गिरी उनके साथ नजर आ रही हैं।
रिलीज होते ही मचा तहलका
‘बुलबुल’ 2 जनवरी की सुबह ही रिलीज हुआ और केवल 7 घंटे में इस गाने को यूट्यूब पर 4.69 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई और फैंस ने इसे खूब सराहा।
गाने की खासियत
इस गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। गाने के बोल छोटू यादव ने लिखे हैं और इसे सुर म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने की वीडियो क्लिप में खेसारी लाल और नीलम गिरी की बेहतरीन ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री साफ नजर आती है।
गाने के टीजर के रिलीज के बाद से ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई थी। अब पूरा गाना देखने के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस ने इसकी जमकर तारीफ की है। फैंस ने दोनों कलाकारों की जोड़ी और गाने के रोमांटिक टच को खास पसंद किया है।
खेसारी लाल और नीलम गिरी की जोड़ी
खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से एक हैं। उनके गाने और फिल्में हमेशा रिलीज के साथ ही चर्चा में आ जाती हैं। वहीं, नीलम गिरी ने बिग बॉस 19 में अपनी दमदार उपस्थिति के बाद अब म्यूजिक वीडियो में अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाई है।