khatron ke khiladi 14: पहला ही टास्क नहीं जीत पाए ये कंटेस्टेंट्स, इस एक्टर का शो से बाहर होना हुआ तय !

KNEWS DESK- रोहित शेट्टी का रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ इन दिनों चर्चा में बना हुआ है| शो की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट रोमानिया पहुंच चुके हैं और इससे जुड़ा अक्सर कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं| शो के डेट का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है| जून के पूरे महीने शो की शूटिंग चल सकती है| कहा जा रहा है कि शो का प्रीमियर जुलाई के दूसरे सप्ताह में आ सकता है| इस दौरान ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है|

रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के फैन पेज की तरफ से जानकारी दी गई है कि शो में एलिमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| असीम रियाज, निम्रत कौर अहुलवालिया, शालीन भनोट और अभिषेक कुमार को फीयर फंडा दिया गया| वह एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट रहे|

रोहित शेट्टी के रियलिटी शो का पहला एलिमिनेशन कंटेस्टेंट के बारे में कुछ ही दिनों में पता चल जाएगा| फैन पेज पर एक जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक, पहले टास्क के बाद शो में नो एविक्शन रखा गया है, जिससे नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट सुरक्षित हैं और किसी को भी पहले टास्क के बाद शो से बाहर नहीं किया जाएगा| फैंस शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ देखने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author