करण पटेल ने बिग बॉस OTT को लेकर दी अपनी तीखी प्रतिक्रिया, एक्टर ने शो को बताया स्टुपिड

KNEWS DESK- नए होस्ट अनिल कपूर के साथ रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 अब जल्द ही स्टार्ट होने वाला है| मेकर्स ने शो की डेट भी कन्फर्म कर दी है, जिसके बाद फैंस का शो के लिए इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है| 21 जून से शुरू होने जा रहे रियलिटी शो को सलमान खान की जगह अनिल कपूर होस्ट करेंगे| वहीं अब टीवी एक्टर करण पटेल ने इस शो को लेकर एक बड़ा बयान दिया है|

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान करण पटेल से पूछा गया कि क्या वो बिग बॉस OTT में शामिल होना चाहेंगे| इसके जवाब में करण पटेल ने शो पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे बिग बॉस OTT के बारे में कोई जानकारी नहीं है| दोनों शो एक जैसे हैं और बिग बॉस OTT स्टुपिड है| मेकर्स को बिग बॉस के बाद बिग बॉस OTT शुरू करने की जरुरत ही नहीं थी, क्योंकि दोनों शो का फॉर्मेट और कांसेप्ट तो एक जैसे ही हैं| सिर्फ दोनों शो को नाम अलग-अलग दे दिए गए हैं|

करण पटेल को नहीं पसंद बिग बॉस ओटीटी का फॉर्मेट, अनिल कपूर के शो को कहा 'स्टुपिड' | bigg boss ott 3 karan patel called anil kapoor show stupid | TV9 Bharatvarsh

आपको बता दें कि करण पटेल को पिछले 6 सालों से बिग बॉस में शामिल होने का ऑफर मिल रहा है लेकिन हर बार एक्टर इस रियलिटी शो में हिस्सा लेने से मना कर देते हैं|

About Post Author