करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी को कहा आंटी, एक्टर हुए ट्रोल

KNEWS DESK- तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों टीवी शो के सबसे पोपुलर कपल में से एक हैं| हमेशा दोनों को एक साथ देखा जाता है| फैंस दोनों को एक साथ देख कर काफी खुश होते हैं लेकिन इन दिनों करण कुंद्रा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है| दरअसल, कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें करण तेजस्वी को आंटी कह रहे हैं| फैंस को करण का तेजस्वी को आंटी कहना बिलकुल भी पसंद नहीं आया|

तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के इस वीडियो पर यूजर ने तरह-तरह के कमेन्ट किए हैं| एक यूजर ने लिखा कि हर रिलेशनशिप की फाउंडेशन रिस्पेक्ट होती है|एक दिन ये धैर्य खत्म हो जाएगा और वो दिन अच्छा नहीं होगा| एक बार जब वो बाहर निकलेगी तो फीनिक्स की तरह उड़ जाएगी| इससे पहले कि बहुत देर हो जाए जाग जाओ करण|वहीं एक अन्य यूजर ने कमेन्ट किया,  मैंने इसके जैसा शोऑफ इंसान नहीं देखा| ये गंदा है, तेजस्वी को आंटी बुलाना| मजाक में भी क्यों बोल रहा है| एक यूजर ने लिखा- तेजस्वी का फैन होने के नाते मैं आपकी डिसरिस्पेक्ट होते नहीं देख सकता| फिर चाहे कोई भी हो, आपका बॉयफ्रेंड ही क्यों न हो| तेजस्वी अब बहुत हो गया है आपको स्टैंड लेना चाहिए|कमेन्ट के जरिए कई सारे यूजर्स करण कुंद्रा को ट्रोल कर रहे हैं|

आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी| वहीं से दोनों एक दुसरे को पसंद करने लगे थे और अब अधिकतर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है| हालांकि तेजस्वी करण से 9 साल छोटी हैं| जहां करण 39 साल के हैं तो वहीं तेजस्वी 30 साल की हैं|

About Post Author