Jhalak Dikhhla Jaa 11: गौहर खान, शोएब इब्राहिम, तनीषा मुखर्जी और धनश्री वर्मा शो के सेट पर आए नजर, देखें तस्वीरें

KNEWS DESK-  डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा का सीजन 11 अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है| वहीं अब शो फिनाले के बेहद करीब है| इसी बीच गुरुवार यानि आज गौहर खान, शोएब इब्राहिम, तनीषा मुखर्जी और धनश्री वर्मा को झलक दिखला जा के सेट पर देखा गया| जहां से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं|

 

झलक दिखला जा सीजन 11 के जज पैनल में अरशद वारसी, फराह खान और मलायका अरोड़ा शामिल हैं| यह एक दिलचस्प संयोजन है क्योंकि ये तीनों अपने असाधारण नृत्य कौशल के लिए जाने जाते हैं|

ग्रैंड फिनाले में सिर्फ दो दिन ही बाकी हैं| बता दें कि 2 और 3 मार्च को शो को अपना विनर मिल जाएगा| फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी को शो के फिनाले का इंतजार है| सभी दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को विनर बनाने के लिए जोरों से वोटिंग कर रहे हैं|

बता दें कि शो में मनीषा रानी, धनश्री वर्मा, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चन्द्र और अद्रिजा सिन्हा इन पांच उम्मीदवारों ने फाइनलिस्ट में अपनी जगह पक्की की है| अब देखना ये होगा कि झलक दिखला जा 11 का खिताब कौन अपने नाम करता है|

About Post Author