स्टाइलिश साड़ी में हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आईं ईशा मालवीय, बोल्ड तस्वीरों पर टिकी फैंस की निगाहें

KNEWS DESK- रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं ईशा मालवीय अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं। फैंस को ईशा के लुक्स काफी पसंद आते हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें ईशा की खूबसूरती पर फैंस की निगाहें टिक गई हैं|

ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ऑलिव ग्रीन कलर की स्टाइलिश साड़ी में अपने हुस्न का जलवा बिखेरती नजर आ रही हैं|

इस लुक में ईशा मालवीय ने अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा है| इस दौरान उन्होंने अपने कानों में छोटे ईयरिंग्स कैरी किये| स्टाइलिश आउटफिट में एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

तस्वीरों में ईशा मालवीय सटल मेकअप किये नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने लाइट कलर की लिपशेड कैरी की| इस लुक में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए|

अब अदाकारा की ये तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं| फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है|

About Post Author