ग्लैम अवतार में नजर आईं ईशा मालवीय, एक्ट्रेस के कर्वी फिगर पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं ईशा मालवीय आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं| फैंस को ईशा के लुक्स काफी पसंद आते हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें ईशा की खूबसूरती पर से नजरें हटाना मुश्किल है|

ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं| फोटोज में एक्ट्रेस लाइट ब्लू कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान उन्होंने अपने बालों को कर्ल करके खुले रखना पसंद किया|

इस लुक में ईशा मालवीय ने लाइट ब्लू कलर के लॉन्ग ईयरिंग्स कैरी किये| इस दौरान उन्होंने सटल मेकअप किया और लाइट लिपशेड कैरी की| ईशा ने कम ज्वेलरी में भी शानदार तरीके से अपने लुक को पूरा किया|

इस लुक में एक्ट्रेस ने कई शानदार पोज भी दिए| अब ईशा मालवीय की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस कमेंट्स के जरिये जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author