रेड ड्रेस में बला की खूबसूरत लगीं ईशा मालवीय, एक्ट्रेस के बोल्ड अवतार पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं ईशा मालवीय आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं| फैंस को ईशा के लुक्स काफी पसंद आते हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें ईशा की खूबसूरती पर से नजरें हटाना मुश्किल है|

ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं| फोटोज में ईशा रेड कलर की लॉन्ग ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही हैं|

ईशा मालवीय ने इस लुक में अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा है| साथ ही उन्होंने कानों में छोटे ईयरिंग्स भी कैरी किये| इस लुक में ईशा ने सटल मेकअप किया और लाइट लिपशेड लगानी पसंद की|

इस लुक में अदाकारा ने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज दिए| एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिल्वर हील्स से कंप्लीट किया| वहीं अब ईशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

तस्वीरों में ईशा मालवीय अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं| ईशा के इस पोस्ट पर फैंस कमेंट के जरिये अदाकारा की जमकर तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.