ब्लैक ड्रेस में ईशा मालवीय ने बिखेरा हुस्न का जलवा, एक्ट्रेस के बोल्ड लुक पर फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK- रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं ईशा मालवीय अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| एक्ट्रेस अपने ग्लैम अवतार से लोगों का दिल जीत लेती हैं। फैंस को ईशा के लुक्स काफी पसंद आते हैं| वहीं अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें ईशा की खूबसूरती पर से नजरें हटाना मुश्किल है|

ईशा मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ब्लैक रिवीलिंग ड्रेस में अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं|

इस लुक में ईशा मालवीय ने अपने बालों को काफी स्टाइलिश तरीके से बांधा और उन्होंने रेड रोज लगाकर चार चांद लगाये| इस दौरान उन्होंने कानों में रेड कलर के छोटे ईयरिंग्स कैरी किये|

तस्वीरों में ईशा मालवीय सटल मेकअप किये नजर आ रही हैं| इस दौरान उन्होंने रेड कलर की लिपशेड कैरी की| इस लुक में उन्होंने एक से बढ़कर एक कई शानदार पोज भी दिए|

एक्ट्रेस ने अपने लुक को रेड हील्स से कंप्लीट किया| वहीं अब ईशा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं| फैंस ईशा के इस पोस्ट पर कमेंट के जरिये उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं|

About Post Author