सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं ईशा मालवीय, एक्ट्रेस की सादगी पर फैंस हुए फिदा

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकीं ईशा मालवीय अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं| वहीं हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं, जहां ईशा की सादगी ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

पार्थ सामथां के साथ म्यूजिक वीडियो

वैसे तो ईशा मालवीय अक्सर अपने ग्लैम अवतार को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं लेकिन इस बार एक्ट्रेस अपने सिंपल लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं| इस दौरान एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं|

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं ईशा मालवीय

सिद्धिविनायक मंदिर में ईशा मालवीय नंगे पैर दर्शन करने पहुंची हैं| इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का सिंपल सा सलवार कमीज पहना है| साथ ही गुलाबी कलर का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है|

सलवार कमीज पहने आईं नजर

बिग बॉस 17 फेम एक्ट्रेस तस्वीरों में हाथों में पूजा की डलिया भी पकड़ी नजर आ रही हैं| इस लुक में ईशा ने बालों को खुला रखना पसंद किया| साथ ही उन्होंने बड़े- बड़े इयररिंग भी कैरी किये|

नन्हें फैन्स के साथ खूब खिंचवाई तस्वीरें

ईशा मालवीय ने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ पूरा किया| इस लुक में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थीं| उन्होंने पैप्स को कई पोज भी दिए और साथ ही अपने नन्हें फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक कराई|