बिग बॉस OTT 2 में इन सेलेब्स ने शो को दिलाई थी TRP, दर्शकों को अब तीसरे सीजन का इंतजार

KNEWS DESK- बिग बॉस OTT का सीजन 3 आने वाला है, अपने नए होस्ट अनिल कपूर के साथ शो 21 जून से स्टार्ट होगा, जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| वहीं इससे पहले बिग बॉस OTT का सीजन 1 और 2 आया, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया| पिछले साल बिग बॉस OTT 2 ने बम्पर TRP कमाई थी| इस सीजन के कंटेस्टेंट को दर्शकों ने काफी पसंद किया था| चलिए इसके पिछले सीजन पर ध्यान देते हैं और बताते हैं कि किन सेलेब्स ने OTT सीजन 2 को धमाकेदार बनाया|

Elvish Yadav Viral Video: यूट्यूबर एल्विश यादव ने सबके सामने जड़ा शख्स को  थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव, जिन्होंने बिग बॉस OTT 2 में वाइल्डकार्ड एंट्री ली थी और उनके आने से शो की TRP भी काफी ऊपर पहुंच गई थी| वाइल्डकार्ड एंट्री लेने के बावजूद एल्विश ने शो का खिताब अपने नाम किया था|

बिग बॉस 18 का हिस्सा होंगे अभिषेक मल्हान | Abhishek Malhan Aka Fukra Insan  to Enters In Bigg Boss 18 | Newstrack Samachar Hindi | Bigg Boss 18 का  हिस्सा होंगे अभिषेक

बिग बॉस OTT 2 में नजर आए अभिषेक मल्हान, जिनका गेम फैंस को काफी पसंद आया| उन्होंने शो में अपने रियल स्वाभाव से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई| अभिषेक शो के फर्स्ट रनरअप रहे|

बिग बॉस ओटीटी' फेम मनीषा रानी ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, पूरा किया अपना  ये सपना

बिहार की मनीषा रानी ने बिग बॉस OTT 2 में अपने चुलबुलेपन की वजह से गेम को और भी मजेदार बना दिया था| शो में मनीषा और अभिषेक की दोस्ती ने लोगों का दिल जीता था| दोनों के स्ट्रांग बॉन्ड ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा| वो शो की सेकंड रनरअप थीं|

bigg boss ott 2 fame pooja bhatt and bebika dhruve unfollow each other- Pooja  Bhatt और बेबिका ध्रुवे की दोस्ती में आईं दरार, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल  मीडिया पर किया अनफॉलो |

टीवी एक्ट्रेस बेबिका ध्रुव शो में आने के बाद काफी पॉपुलर हुईं| उन्होंने अपने दम पर गेम खेला और फिनाले तक शो में डटी रहीं| वहीं पूजा भट्ट ने बिग बॉस OTT 2 में अपने दम से कई लोगों की आवाज दबाई| उनका गेम भी फैंस को काफी पसंद आया|

Bigg Boss OTT 2: भयंकर लड़ाई के बाद जिया शंकर और अविनाश सचदेव की हुई  दोस्ती, नॉमिनेशन टास्क देख किया पैच-अप - Bigg Boss OTT 2: Jiya Shankar,  Avinash Sachdev patch up

जिया शंकर ने शो में अपने खेल से काफी दर्शकों का ध्यान खींचा| उनका फैशन सेंस लोगों को काफी पसंद आया| हालांकि वो जल्दी बिग बॉस के घर से बाहर हुई थीं| वहीं नजर आए टीवी एक्टर अविनाश सचदेवा शो में काफी लड़ते झगड़ते नजर आए| उनकी और एक्ट्रेस फलक नाज की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आई|

About Post Author