बीच पर बेटे संग एन्जॉय कर रहीं इलियाना डीक्रूज, एक्ट्रेस ने पहली बार दिखाया कोआ का चेहरा

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज इन दिनों मदरहूड एन्जॉय कर रही हैं| इलियाना डीक्रूज ने 1 अगस्त 2023 को एक बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम कोआ  फीनिक्स डोलन है| हाल ही में एक्ट्रेस ने बेटे के साथ वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है| जिसमें उन्होंने पहली बार बेटे का चेहरा भी दिखाया है|

इलियाना ने शेयर किया वीडियो 

वीडियो शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा लाइफ लेटली| वीडियो में इलियाना और उनके बेटे को बीच पर मस्ती करते और झुला झूलते हुए देखा जा सकता है| वहीं फैन्स भी इलियाना के बेटे की क्यूटनेस पर दिल हार बैठे और कमेंट किये बिना नहीं रह पाए|

फैन्स ने किये कमेंट्स 

इलियाना के वीडियो पर फैन्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं| एक यूजर ने लिखा कि बहुत क्यूट और प्यारा बच्चा| वहीं एक ने लिखा इलियाना आप बहत खूबसूरत हैं और उनता ही पयार आपका बच्चा भी है एक अन्य यूजर ने लिखा बेबी बिल्कुल मां की तरह क्यूट है| अर्जुन रामपाल की एक्स वाइफ मारिया ने लिखा ये बेट्स  है इलियाना|

माइकल कितना सपोर्ट करते हैं?

कोआ फीनिक्स इलियाना और उनके पार्टनर माइकल डोलन के बेटे हैं। इलियाना के मां बनने की खबर के बाद उनकी शादी की खबरें भी आई थीं| एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस बात को स्वीकार किया था। दरअसल इंटरव्यू में पूछा गया था कि माइकल डोलन उन्हें सपोर्ट करते हैं? इसके जवाब में इलियाना ने कहा कि शादीशुदा लाइफ बहुत खूबसूरत चल रही है| ये कहना वाकई मुश्किल है कि मुझे उसके बारे में सबसे ज्यादा क्या पसंद है| मुझे असल में सोचना होगा क्योंकि मुझे लगता है कि हर बार जब मैं कोई जवाब देती हूं तो कुछ और होता है।

यह भी पढ़ें – शरवरी वाघ की मुंज्या सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जानें फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन