‘अब करूंगा कानूनी कार्रवाई’… मोनालिसा विवाद में सनोज मिश्रा का बड़ा ऐलान, कहा – अब नहीं बनेगी फिल्म

KNEWS DESK – महाकुंभ से चर्चा में आईं Monalisa इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल विवादों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी शादी को लेकर उठा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। इस पूरे मामले में अब फिल्म डायरेक्टर Sanoj Mishra ने भी खुलकर अपनी बात रखी है।

‘लव जिहाद’ टिप्पणी से बढ़ा विवाद

मोनालिसा की शादी फरमान खान से हुई, जिसके बाद डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे ‘लव जिहाद’ करार दिया था। इस बयान के बाद मामला और ज्यादा तूल पकड़ गया। इसके जवाब में मोनालिसा ने मिश्रा पर हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए।

डायरेक्टर का पलटवार

अब सनोज मिश्रा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ही मोनालिसा को एक्टिंग सिखाई और इंडस्ट्री में मौका दिया, लेकिन अब वही उन पर आरोप लगा रही हैं। मिश्रा ने यह भी कहा कि अगर उनके साथ कोई गलत हुआ होता, तो वह उसी समय अपने परिवार को बता सकती थीं।

डायरेक्टर ने इंटरव्यू में यह भी आरोप लगाया कि मोनालिसा का “ब्रेनवॉश” किया गया है और इसी वजह से वह उनके खिलाफ बयान दे रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोनालिसा के परिवार के कई सदस्य अब भी उनके घर में रह रहे हैं।

फिल्म पर लगा ब्रेक

मोनालिसा को सनोज मिश्रा की फिल्म The Diary of Manipur से एक्टिंग डेब्यू करना था, लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया है। डायरेक्टर का कहना है कि मौजूदा विवाद के चलते अब फिल्म बनाना संभव नहीं है। सनोज मिश्रा ने यह भी साफ किया कि वह जल्द ही मोनालिसा के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी छवि खराब नहीं होने देंगे और कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *