‘धुरंधर 2’ में कैसे फिल्माया गया अतीक अहमद मर्डर सीन? एक्शन डायरेक्टर ने खोला पूरा राज

KNEWS DESK – आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ कंटेंट को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का हर सीन दर्शकों को पसंद आ रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है आतिफ अहमद के एनकाउंटर वाला सीक्वेंस, जिसने थिएटर में सन्नाटा पैदा कर दिया। अब इस सीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

मुश्किल था रियल घटना को पर्दे पर उतारना

फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इस सीन की शूटिंग को लेकर कई अहम बातें साझा की हैं। उन्होंने बताया कि किसी रियल घटना को हूबहू फिल्म में दिखाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है, खासकर तब जब दर्शक पहले से उस घटना को न्यूज में देख चुके हों।

एजाज के मुताबिक, इस सीन को फिल्माते समय हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखा गया—पुलिस की पोजिशन, किरदारों की मूवमेंट, एंट्री और पूरी टाइमिंग। यह सिर्फ एक एक्शन सीन नहीं, बल्कि एक सटीक रीक्रिएशन था, जिसे परफेक्ट बनाना जरूरी था।

आधी रात को हुई शूटिंग

उन्होंने खुलासा किया कि इस पूरे सीक्वेंस को कम समय में शूट किया गया, लेकिन इसके लिए पहले से ही गहन रिहर्सल की गई थी। शूटिंग आधी रात को पूरी की गई, ताकि माहौल और लाइटिंग वास्तविक घटना के करीब लगे।

सीन में कितनी गोलियां चलेंगी, उनका एंगल क्या होगा, सरेंडर का मोमेंट कैसा दिखेगा—इन सभी चीजों को बेहद बारीकी से प्लान किया गया था।

किरदार को असली दिखाना था सबसे बड़ा चैलेंज

फिल्म में आतिफ अहमद का किरदार सलीम सिद्दीकी ने निभाया है। एजाज ने बताया कि भले ही रोल छोटा था, लेकिन उसे पूरी तरह रियल और असरदार बनाना जरूरी था।

उन्होंने यह भी कहा कि रियल इंसिडेंट पर आधारित एक्शन सीन शूट करना फिक्शन से कहीं ज्यादा मुश्किल होता है, क्योंकि उसमें दर्शकों की उम्मीदें और तुलना दोनों ज्यादा होती हैं।

फिल्म रिलीज के बाद से ही यह सीन सोशल मीडिया और दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कई लोग इसे फिल्म का सबसे पावरफुल और रियलिस्टिक सीन बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *