देसी अंदाज में कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आईं हिना खान, एक्ट्रेस के झुमकों ने खींचा लोगों का ध्यान

KNEWS DESK- टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपने ग्लैम अंदाज को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं| एक्ट्रेस के लुक्स फैंस को काफी पसंद आते हैं| वहीं इस बार हिना देसी अंदाज में नजर आई हैं| उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं|

हिना खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की हैं| देसी अवतार में एक्ट्रेस कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं| एक्ट्रेस के इस लुक ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है|

तस्वीरों में हिना खान ब्लू कलर की ड्रेस पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं| एक्ट्रेस ने ब्लू कलर का प्रिंटेड प्लाजो और ऊपर से मैचिंग कलर की शोर्ट गोल कुर्ती पहनी है| इस दौरान उन्होंने कानों में गोल्डन कलर के लॉन्ग झुमके कैरी किये|

हिना खान ने हाथों में ड्रेस से मैचिंग की एक रिंग पहनी| इस लुक में एक्ट्रेस ने कर्ली बालों को हाफ बांधकर बाकी खुले रखना पसंद किया| साथ ही  उन्होंने गोल्डन कलर की स्लीपर कैरी की| सटल मेकअप के साथ हिना ने अपने लुक को पूरा किया|

एक्ट्रेस का ये लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है| इस दौरान हिना खान ने ये भी बताया कि उनका गाना ‘रांझना’ ने यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज पूरे कर लिए हैं|

हिना खान का ये पहला गाना है, जो 2019 में रिलीज हुआ था| इसमें एक्ट्रेस के साथ प्रियांक शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आए थे| एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं|

About Post Author