वो 10 जगह मुंह मार रहा है…अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर साधा निशाना, बोलीं- ‘मुझे भी घर बसाना है’

KNEWS DESK – भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर दिया गया बयान है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षरा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड और भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लेकर खुलकर बात की और दोहरे मापदंड पर सवाल उठाए।

“मुझे भी अपना घर बसाना है”

अक्षरा सिंह ने कहा कि सालों पुरानी बातों को बार-बार उछाला जाना उनके लिए मानसिक तौर पर परेशान करने वाला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहती हैं और अपना घर बसाना चाहती हैं।

एक्ट्रेस ने कहा, “जमाना हो गया उस बात को। मैं भी अपनी जिंदगी बसाना चाहती हूं। एक ही नाम के साथ हमेशा उलझकर नहीं रह सकती।”

रिश्तों पर सवाल, लेकिन सिर्फ मुझसे क्यों?

अक्षरा ने समाज के दोहरे रवैये पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर कोई पुरुष अलग-अलग लोगों के साथ दिखता है तो उससे सवाल नहीं होते, लेकिन एक लड़की के पुराने रिश्ते को लेकर उसे लगातार जज किया जाता है।

उन्होंने कहा, “वो कई जगह घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं करता। मुझसे बार-बार वही सवाल क्यों? क्या सिर्फ इसलिए कि मैं लड़की हूं?”

आम्रपाली दुबे का किया जिक्र

इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया कि मुश्किल दौर में इंडस्ट्री की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा कि जो भी उनके लिए खड़ा रहा, वो उसकी हमेशा आभारी रहेंगी।

अक्षरा ने भावुक होते हुए कहा कि अगर किसी ने उनके लिए एक पल भी सोचा है तो वो उसे कभी नहीं भूल सकतीं।

“कौन करेगा मुझसे शादी?”

सोशल मीडिया पर लगातार नाम जोड़ने को लेकर अक्षरा ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अगर हर दूसरे दिन उनका नाम किसी पुराने रिश्ते से जोड़ा जाएगा तो उनकी पर्सनल लाइफ कैसे आगे बढ़ेगी?

उन्होंने कहा, “मेरे भी परिवार है, उनके भी इमोशंस हैं। अगर हर दिन एक ही नाम से जोड़कर बात होगी तो कौन करेगा मुझसे शादी?”

चरित्र पर उठाए सवाल

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के चरित्र को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर लोग सच्चाई देखना चाहें तो सबके सामने है। उन्होंने यह भी कहा कि वो खुद इस मुद्दे को उठाकर चर्चा नहीं करतीं, बल्कि उनसे सवाल पूछे जाते हैं।

अंत में अक्षरा ने साफ किया कि जो कुछ भी हुआ, वह बीते समय की बात है। उन्होंने पहले भी एक पॉडकास्ट में अपनी बात रखी है और अब वो अतीत का बोझ लेकर आगे नहीं बढ़ना चाहतीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *