KNEWS DESK – साल 2026 बॉलीवुड फैंस के लिए किसी बड़े जश्न से कम नहीं होने वाला। एक ओर Shah Rukh Khan की फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है, तो दूसरी तरफ Salman Khan की ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी चर्चा में है। हालांकि सलमान की फिल्म की नई रिलीज डेट जल्द कंफर्म की जाएगी और फिलहाल कुछ अतिरिक्त सीन शूट किए जा रहे हैं।
लेकिन इन सबके बीच फैंस जिस फिल्म का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं, वह है YRF स्पाई यूनिवर्स की Tiger vs Pathaan। हाल ही में आई रिपोर्ट्स ने इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर हलचल बढ़ा दी है।
क्या ठंडे बस्ते में चली गई फिल्म?
प्रोडक्शन हाउस Yash Raj Films की हालिया फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ‘टाइगर 3’ भी खास कमाल नहीं दिखा पाई। वहीं ‘वॉर 2’ और ‘मर्दानी 3’ को लेकर भी चर्चाएं ठंडी रहीं।
इसी बीच खबरें सामने आईं कि आदित्य चोपड़ा इस समय अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ पर फोकस कर रहे हैं, जो दो बार पोस्टपोन हो चुकी है। बताया जा रहा है कि प्रोडक्शन हाउस फिलहाल बड़े बजट और रिस्क वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर सतर्क है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ‘टाइगर वर्सेज पठान’ को फिलहाल रोक दिया गया है। कहा गया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था और दोनों सुपरस्टार्स ने बेसिक प्लॉट पर सहमति भी दे दी थी, लेकिन फाइनेंशियल स्ट्रक्चर और रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर मामला अटक गया।
फीस और रेवेन्यू शेयरिंग बना कारण?
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान और शाहरुख खान दोनों ने ट्रिपल डिजिट फीस के साथ रेवेन्यू में हिस्सेदारी की मांग की थी। ऐसे में प्रोजेक्ट का बजट काफी बढ़ जाता। कहा जा रहा है कि फाइनेंशियल कैलकुलेशन को देखते हुए आदित्य चोपड़ा ने फिलहाल कदम पीछे खींच लिए।
हालांकि, मेकर्स की ओर से साफ किया गया है कि फिल्म बंद नहीं हुई है। यह अभी भी पाइपलाइन में है और सही समय आने पर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
फैंस को करना होगा इंतजार
‘टाइगर वर्सेज पठान’ को लेकर जितनी अटकलें हैं, उतना ही उत्साह भी। सलमान और शाहरुख को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने का सपना अभी टूटा नहीं है, बस थोड़ा लंबा इंतजार जरूर हो सकता है।