शाहरुख खान के नाम पर सोने का सिक्का , पेरिस में ये सम्मान पाने वाले बॉलीवुड के एकलौते एक्टर हैं

KNEWS DESK- शाहरुख खान बॉलीवुड पर राज करते हैं। वो फैंस के दिलों पर राज करते हैं। देश ही नहीं, दुनिया के कोने-कोने में उनके चाहने वालों की लाइन लगी रहती है। गजब की फैन फॉलोइंग है| शाहरुख खान के नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज हैं|उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं जिसकी बराबरी को भी बॉलीवुड एक्टर आजतक नहीं कर पाया है| उन्हें पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम में एक ऐसा सम्मान मिला है, जो किसी और एक्टर को अब तक नहीं मिला।

शाहरुख खान को पेरिस के द ग्रीविन म्यूजियम ने कस्टमाइज किए हुए गोल्ड कॉइंस से सम्मानित किया है| एक्टर के फैन क्लब शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने एक्स पर सोने के सिक्के की फोटो शेयर की है|  एक्टर के फैंस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘ पेरिस के ग्रेविन म्यूजियम ने शाहरुख खान के सम्मान में यह सोने का सिक्का जारी किया| किंग खान इसे पाने वाले एकमात्र बॉलीवुड एक्टर हैं| एसआरके टाइम100 आइकॉन’|

Shah Rukh Khan Grevin Museum Gold coin

हाल ही में विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर सोने के सिक्के वाला पोस्ट शेयर किया तो फैंस के बीच इसकी चर्चा होने लगी। एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘देश के लिए प्राउड मोमेंट।’ किसी ने उन्हें दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया तो कोई ये भी कह रहा है कि पैसे देकर कोई भी अपने नाम पर सोने का सिक्का बनवा सकता है। लेकिन असल में ग्रेविन वैक्स म्यूजियम ने साल 2018 में एक्टर को सोने के सिक्के से सम्मानित किया था|

ये म्यूजियम मशहूर हस्तियों के वैक्स की मूर्तियों के लिए जाना जाता है| ‘पठान’ एक्टर शाहरुख खान की ग्रेविन वैक्स म्यूजियम में एक मोम की मूर्ति भी है| शाहरुख खान ग्रेविन म्यूजियम में सिक्के से सम्मानित होने वाले दूसरे भारतीय हैं, उनसे पहले केवल महात्मा गांधी को यह सम्मान मिला था| शाहरुख खान को इस सिक्के से सम्मानित किया जाना सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात थी|

About Post Author