यूट्यूबर से लेकर रैपर तक बिग बॉस OTT 3 में मचाएंगे धमाल, सामने आई कंटेस्टेंट की लिस्ट

KNEWS DESK- हाल ही में मेकर्स ने रियलिटी शो बिग बॉस OTT 3 का प्रोमो जारी किया, जिसे देखकर फैंस का शो के लिए इंतजार करना और मुश्किल हो गया| प्रोमो देखने के बाद फैंस बिग बॉस के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हैं| वहीं अब शो को लेकर एक जानकारी सामने आई है, कहा जा रहा है कि बॉस OTT 3 में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट का नाम भी साफ हो गया है, जिसमें कई यूट्यूबर और कपल्स शामिल हैं|

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| कृतिका मलिक और पायल मलिक उनकी दो पत्नियां हैं| बिग बॉस के पहले के सीजन में भी उनके शामिल होने का नाम सामने आया लेकिन ऐसा हुआ नहीं| वहीं अब फिर कहा जा रहा है कि बॉस OTT 3 के लिए मेकर्स ने अरमान मलिक और उनकी पहली पत्नी पायल मलिक को अप्रोच किया है, हालांकि इस पर यूट्यूबर ने अभी तक कोई रिएक्ट नहीं किया है| बिग बॉस के फैन पेज ने ये जानकारी शेयर की है|

वहीं टेम्पटेशन आईलैंड में नजर आ चुके चेष्टा भगत और निखिल मेहता के भी रियलिटी शो के सीजन 3 में शामिल होने की ख़बरें हैं| मौनी रॉय के शो में चेष्टा अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ नजर आई थीं| वहीं निखिल टेम्पर बनकर शो में आए थे| हालांकि शो के खत्म होने तक दोनों का रिलेशन भी खत्म हो गया| प्रोमो से ये पता चल गया है कि इस बार सलमान खान की जगह शो को अनिल कपूर होस्ट करेंगे| चलिए बिग बॉस OTT 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट आपको दिखाते हैं|

बिग बॉस OTT 3 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट 

रैपर RCR, आशीष शर्मा, सिंगर नवजीत सिंह, निरवैर पन्नू, जतिन तलवार, निधि तलवार, खुशी पंजाबन, विवेक चौधरी, चेष्टा भगत, निखिल मेहता, शहजादा धामी, अरहान बहल, अरमान मलिक और पायल मलिक

About Post Author